Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 30 साल से कब्जा जमाए सरकारी क्वार्टर को नहीं खाली करा पा रहे अंचलाधिकारी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : क्षेत्र के दूसरे सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करने का अभियान इन दिनों गम्हरिया अंचल कार्यालय द्वारा चलाया जा रहा है, लेकिन अंचल कार्यालय अपने ही कार्यालय के क्वार्टर पर विगत 30 साल से कब्जा जमाए बाबू दास नामक व्यक्ति को क्वार्टर से हटाने से आखिर क्यों कतरा रही है. इस बात को लेकर वर्तमान अंचलाधिकारी के कार्यशैली पर अब सवाल उठ रहे हैं. आखिर कौन है बाबू दास और क्यों कब्जा कर रखा है अंचल कार्यालय का क्वार्टर ? इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purity-of-kharkai-and-subarnarekha-river-water-better-than-last-year/">आदित्यपुर

: खरकई व सुवर्णरेखा नदी के पानी की शुद्धता पिछले वर्ष से बेहतर

अपराधिक चरित्र का है

इस बारे में जब जानकारी लेने के लिए अंचलाधिकारी फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया लेकिन अंचल के निरीक्षक मनोज सिंह ने कहा कि यह बात सच है कि करीब 30 वर्षों से बाबू दास अंचल के क्वार्टर पर कब्जा जमा रखा है, लेकिन इस संबंध में जबतक उन्हें अंचलाधिकारी से कोई आदेश नहीं मिलता है तब तक वे कोई भी करवाई नहीं कर सकते हैं. हालांकि बाबू दास के बारे में आसपास के लोगों से पता किये जाने पर मालूम चला कि वह अपराधिक चरित्र का व्यक्ति है और दो बार गंभीर आरोप में जेल की हवा भी खा चुका है. वर्तमान में वह बालू सप्लाई का कारोबार करता है और जेएमएम पार्टी से जुड़ा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-construction-of-health-sub-center-in-baragadiya-remained-incomplete-for-two-years/">बहरागोड़ा

: बरागड़िया में दो साल से स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही