Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा मुख्य बाजार के ठाकुर ज्वेलर्स में तीसरी बार चोरों ने चोरी करने का किया प्रयास

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार की रात कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नीचे ठाकुर ज्वेलर्स में चोरों ने चोरी का प्रयास किया है. हालांकि चोर अपने इरादों में सफल नहीं हो सके. कांड्रा में बढ़ती चोरी की घटना व चोरों के हरकत से क्षेत्र के कारोबारी डरे सहमे हैं. बता दें कि इससे पूर्व भी दो बार ठाकुर ज्वेलर्स में चोर दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात की चोरी कर चुके है. बीती रात चोरों ने तीसरी बार ठाकुर ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास किया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-father-killed-in-ied-blast-son-seriously-injured/">चाईबासा

: आईईडी ब्लास्ट में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

पुलिस को लोग देख रहे हैं संदेह की नजरों से 

बता दें कि कांड्रा थाना क्षेत्र में चोरों की गतिविधियां काफी बढ़ गई है. कांड्रा थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों के बढ़ते हरकतों से आए दिन इलाके में चोरी की घटनाओं से दुकानदारों और कारोबारियों में भय का माहौल है. कुछ दिन पूर्व कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित तीन दुकानों पर एक साथ चोरों ने धावा बोल कर हजारों की चोरी की थी. बार-बार मेन रोड स्थित दुकानों का ताला टूटने से पुलिस को लोग संदेह की नजरों से देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि रात्रि में पुलिस सिर्फ वसूली में लगे रहते हैं जिस कारण मुख्य मार्ग स्थित दुकानों पर उनका नजर नहीं रहता है. बीती रात चोरों द्वारा किये गए चोरी के प्रयास की घटना की सूचना ठाकुर ज्वेलर्स के मालिक राजनारायण ठाकुर ने कांड्रा पुलिस को दी है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. सीसीटीवी में कैद चोर लगभग 40 मिनट तक चोर चोरी का प्रयास करते नजर आए हैं. जब सफलता नहीं मिली तो आधा सटर खुला छोड़कर चोर भाग निकले जो सुबह तक खुला रहा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-of-bengali-community-take-out-prabhat-pheri-on-bangla-new-year/">चाईबासा

: बांग्ला नव वर्ष पर बंगाली समुदाय के लोगों ने निकाली प्रभात फेरी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही