Search

 
 
 

आदित्यपुर : जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासक को समन्वय समिति ने सौंपा मांग पत्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नागरिक समन्वय समिति का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह के नेतृत्व में नगर निगम से जुड़ी जन समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र के माध्यम से नागरिक समन्वय समिति ने बरसात के पूर्व नालियों की सफाई, बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, टैंकरों की संख्या बढ़ा कर जलापूर्ति आदि के सामयिक समाधान अविलंब कराने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-diarrhea-control-fortnight-was-started-in-subdivision-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल में डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ

होल्डिंग टैक्स कलेक्शन के लिए कैम्प लगाने की मांग

नागरिक समन्वय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने यह भी सुझाव दिया कि जनसरोकार से संबंधित कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए प्रभारी एवं हर पांच वार्ड पर एक सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की जाय एवं उनका नाम मोबाइल नंबर के साथ समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया जाय. दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए होल्डिंग टैक्स कलेक्शन के लिए हर वार्ड में कैम्प लगाया जाए. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष विमल सिंह, जगदेव प्रसाद, महासचिव अजीत कुमार, आदित्यपुर इकाई के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा, गंभीर सिंह, संजय कुमार, मनोज सिंह, रतन सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-daughter-thrashes-mother-confronts-neighbor-for-protesting/">जमशेदपुर

: बेटी ने की मां की पिटाई, विरोध करने पर पड़ोसी से भी बकझक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही