Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : न्यूटेक ऑटो कंपनी मजदूरों को 20 फीसदी बोनस देने को हुई तैयार, यूनियन ने जताई खुशी

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की न्यूटेक ऑटो कंपनी प्रबंधन से शिक्षित कामगार यूनियन ने 20 फीसदी बोनस की मांग की थी. इस मांग को प्रबंधन ने मान लिया है. बोनस को लेकर गुरुवार को सम्पन्न हुई बैठक में भाजपा नेता व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली मौजूद रहे, और यूनियन के निर्णयों का समर्थन करते हुए प्रबंधन से यूनियन की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया. जिसे कंपनी प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-adityapur-police-station-charge-raided-at-matka-base-the-businessman-absconding/">आदित्यपुर

: आदित्यपुर थाना प्रभारी की मटका अड्डे पर दबिश, धंधेबाज फरार

गणेश महाली ने कंपनी प्रबंधक को सौंपा था ज्ञापन 

गणेश महाली ने बताया कि हर बार प्रबंधन उन्हें 8.33 फीसदी बोनस देकर टरका दे रही थी, लेकिन इस वर्ष कामगार यूनियन 20 फीसदी बोनस से कम लेने को तैयार नहीं थे. इसके अलावा कामगार यूनियन ने प्रबंधन से हर छह माह में सेफ्टी शूज की भी मांग की थी जिसे भी प्रबंधन ने मान ली है. बता दें कि पिछले दिनों आदित्यपुर स्थित न्यूटेक कंपनी के मजदूर साथियों के समस्या को लेकर शिक्षित कामगार मजदूर यूनियन के संरक्षक गणेश महाली ने कंपनी प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसका आज समाधान होने पर उनका मजदूर साथियों ने कंपनी परिसर में स्वागत किया है. इस मौके पर शिक्षित कामगार मजदूर यूनियन अध्यक्ष मोहन केसरी, बलराम प्रधान सहित काफी संख्या में मजदूर साथी गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-married-young-man-sexually-assaulted-girl-by-marrying-fraudulently/">आदित्यपुर

: शादीशुदा युवक ने युवती के साथ धोखे से शादी कर किया यौन शोषण 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही