Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM हेमंत सोरेन को आदिवासी मूलवासी मंच ने दी बधाई, 51 किलो फूल से बना माला पहनाया

Ranchi: इंडिया गठबंधन को जनादेश मिलने के बाद आदिवासी मूलवासी मंच के सैकड़ों लोगों ने डॉ रामदयाल फुटबॉल मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक जुलुस निकाला. सीएम हाउस में एक घंटा तक पारंपरिक वाद्ययंत्र से थिरकते देखा गया. सीएम बनने की खुशी में सीएम हाउस में पटाखे फोड़े गये. उसके बाद सीएम हेमंत सोरेन को सीएम आवास में बधाई दी गयी. उन्हें सरना अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इसके बाद सीएम को 51 किलो के फूल से बने माला को पहनाकर आदिवासी मूलवासी मंच की ओर से सम्मानित किया गया. आदिवासी मूलवासी मंच के लोगों ने आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की. इसे भी पढ़ें -मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/kumar-paid-tribute-to-his-father-in-his-native-village/">मुख्यमंत्री

नीतीश पहुंचे कल्याण बिगहा, पिता को दी श्रद्धांजलि 

आदिवासियों के जमीन को बचाने की मांग की

कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डबलू मुंडा ने सीएम से झारखंड में जल, जंगल और जमीन के रक्षा की मांग की. राज्य के आदिवासियों के हित में काम करने पर जोर देने की अपील की. सरना धर्म कोड देश में लागू कराने पर भी जोर दिया. डबलू मुंडा ने कहा कि तेजी से आदिवासियों की धार्मिक जमीन का हस्तांतरण हो रहा है. ऐसे में जमीन को चिन्हित कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. वहां मौजूद आदिवासी मूलवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने बताया कि वे एक सप्ताह के बाद झामुमो में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासियों के वोट से बहुमत की सरकार बनी है. पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार सृजन पर बल देने की मांग की. झारखंड से पलायन को रोकने के लिए राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये जाने की बात रखी. कहा कि अंचल में कर्मचारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं तो वैसे कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्रवाई होनी चाहिए. अध्यक्ष रंजित टोप्पो ने कहा कि आदिवासियों के लिए उद्योग खोलने पर प्राथमिकता दी जाए. सरकार की ओर से सीएनटी एक्ट की जमीन पर लोन उपलब्ध कराये जाएं.

मौके पर ये रहे मौजूद

अध्यक्ष रंजित टोप्पो, लक्ष्मी नारायण मुंडा,कुमोद कुमार वर्मा,मोहन तिर्की, मिथलेश कुमार,अमित मुंडा,अजीत लकड़ा,विक्की करमाली,अनिल उरांव,डबलु मुंडा, खुशबू नायक, रोहित कुमार, अजित उरांव,सुरेश मिर्धा,सुरज मिर्धा,नितीन कच्छप,दीपक गुप्ता, आकाश राय समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -महाराष्ट्र">https://lagatar.in/bus-overturns-while-trying-to-save-bike-driver-in-gondia-maharashtra-nine-passengers-killed-many-injured/">महाराष्ट्र

के गोंदिया में बाइक चालक को बचाने में बस पलट गयी, नौ यात्रियों  की मौत, कई घायल  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही