Ranchi : रांची में 5 मार्च की महारैली को लेकर शनिवार को मोरहाबादी स्थित टैगोर हिल के पास पद्मश्री डॉ राम दयाल मुंडा स्मारक भवन में केन्द्रीय आदिवासी सरना समिति का बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता डॉ रामदयाल मुंडा अखड़ा के संरक्षक अमित मुंडा ने की. समिति के संयोजक डब्लू मुंडा ने कहा कि टीआरआई की रिपोर्ट्स के आधार पर यह स्पष्ट हो चुका है कि कुरमी एक अनुसूची जनजाति होने के मापदंडों को पूरा नहीं करता है. कुरमी झारखंड राज्य में पहले से ओबीसी लिस्ट में सूचीबद्ध है. एसटी लिस्ट में शामिल होने की इनकी मांग व्यर्थ तथा राजनीतिक षड्यंत्र प्रतीत होती है. बैठक में संयोजक अरुण पहान, बिजय मुंडा,अनिल मुंडा, लखन, उरांव, प्रवीण उरांव, बिक्की मुंडा, अजीत लकड़ा, रिंकी नायक, बिरसा विकास जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – मुंडारी">https://lagatar.in/rally-on-sunday-to-demand-inclusion-of-mundari-language-in-the-eighth-schedule/">मुंडारी
भाषा को आठवीं अनूसूची में शामिल करने की मांग को लेकर रविवार को रैली [wpse_comments_template]
5 मार्च की महारैली को लेकर आदिवासी सरना समिति की बैठक

Leave a Comment