Search

आदिवासी सेंगेल का भारत बंद, रेल मार्ग व हाइवे किया जाम

Ranchi : आदिवासी सेंगेल अभियान के भारत का बंद का असर गुरुवार को झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र के साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और ओड़िशा के कुछ क्षेत्रों में दिखा. रेल पटरियों पर धरना के कारण कुछ रेलखंडों पर ट्रेन सेवा पर असर पड़ा. कई स्थानों पर हाई-वे जाम किया गया. संगठन ने सरना धर्म की मान्यता, संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा बनाने, मारंग बुरू की वापसी, कुर्मी महतो को एसटी बनाने वाली पार्टियों का विरोध को लेकर बंद का आह्वाण किया गया था. इस दौरान कोकराझाड़ में 13 सेंगेल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. सेंगेल अब 30 जून को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में विश्व सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन करेगा.

भारत बंद का कहां- क्या असर

झारखंड : बोकारो में तुपकाडीह मोड़ रोड, चपड़ी मोड़ रोड, तेनुघाट रोड, एनएच 23, रामगढ़ में गोला रोड, डीवीसी चौक, हजारीबाग में बिष्णुगढ़ चौक, पूर्वी सिंहभूम में करंडी चौक रोड, पोटका रोड, सरायकेला में बिरसा चौक, रोला- राजनगर चाईबासा रोड, चांडिल- पुरुलिया रोड, पश्चिम सिंहभूम में कुमडी- राउरकेला रोड जाम किया गया. वहीं  साहिबगंज में बरहरवा, बोरियो, पाकुड़, अमरापाड़ा, पकुड़िया, महेशपुर, गोड्डा में बोआरीजोर, दुमका में पत्ताबाड़ी, मसलिया, देवघर, मधुपुर, मथुरापुर में रेल स्टेशन पर रेल पटरी पर धरना दिया गया. प बंगाल : पश्चिम वर्द्धमान में चंदा मोड़ एनएच-टू, पूर्वी वर्धमान जिला के मेमरी रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम, जीटी रोड, हुगली में बाजार मोड, दक्षिण दिनाजपुर में बुनियादपुर रोड और कुमारगंज रोड, मालदा में पांडवा रोड,आदिना रेलवे स्टेशन पर दो घंटे जाम, उत्तर दिनाजपुर में डालखोला रेल स्टेशन, डाललखोला रोड, पुरुलिया में मधुकुंडा रेलवे स्टेशन, पश्चिम मेदिनीपुर में चंद्रकोना रेल स्टेशन तथा झाड़ग्राम में झाड़ग्राम रोड को जाम किया गया. ओड़िशा : मयूरभंज- बोहोड़दा एनएच रोड,जोशीपुर एनएच रोड, बांग्रीपोसी एनएच रोड, सूर्यपदा रोड, क्योंझर जिला में घोसीपुरा रोड को जाम किया गया. बिहार : किशनगंज में एनएच जाम किया गया. असम : कोकराझाड़ - बिलाइगुड़ी रोड जाम.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp