Search

चंपाई सोरेन को सत्ता से हटाना आदिवासी अस्मिता का अपमानः प्रतुल शाहदेव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रेस वार्ता पर पलटवार किया. कहा कि चुनाव को देखकर चुनाव आयोग द्वारा कुछ अफसर को हटाए जाने पर झामुमो घड़ियाली आंसू बहा रहा है. प्रतुल ने कहा कि जो एससी और एसटी समुदाय के हित की बात करने का नाटक कर रहे, उनको बताना चाहिए एक साधारण गरीब परिवार से आने वाले आदिवासी का बेटा चंपाई सोरेन को उन्होंने जबरन सत्ता से क्यों हटाया? चंपाई सोरेन को अंतिम दिन नियुक्ति पत्र भी बांटने नहीं दिया गय. क्या यह पूरे आदिवासी अस्मिता का अपमान नहीं है? प्रतुल ने कहा कि प्रदेश में अब तक 7400 बेटियों की इज्जत लूटी गई. जिसमें एक तिहाई एससी और एसटी समुदाय की बेटियां थी. सिर्फ 25% केसों में अभी तक चार्जशीट हुआ है. इस पर हेमंत सोरेन खामोश क्यों हैं? इनकम टैक्स ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी सफलता तब अर्जित की जब उसने कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के कार्यालय और आवासीय परिसर में छापा मार कर साढे तीन सौ करोड़ रुपए नगद बरामद किए थे. पूरी सरकार और सत्ताधारी गठबंधन इसे व्यापार का पैसा बताने में लग गई. जबकि अब इस मामले की जांच सीबीआई और एनआईए तक कर रही है. प्रतुल ने कहा कि इसी सरकार के कैबिनेट के पूर्व में नंबर दो रहे हुए आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से 32 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद हुए. उस समय मुख्यमंत्री खामोश रहे. हालांकि ईडी को दिए गए बयान में पीए के नौकर और पीए ने स्वीकार किया कि ये पैसा आलमगीर आलम का ही था. प्रतुल ने कहा झारखंड में पीसी सरकार का मैजिक शो भी फेल हो जाएगा, क्योंकि यहां उससे भी बड़ा जादू हो रहा है. 5 वर्ष में मुख्यमंत्री की आयु 7 वर्ष बढ़ गए. प्रतुल ने कहा ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने 2019 और 2024 के एफिडेविट के जरिए दिया हैं. इस सरकार ने पत्थर घोटाला, लोहा घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला, खनन घोटाला, लैंड घोटाला के बाद अब आयु घोटाला भी कर दिया. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-shared-a-new-video-mentioned-the-problems-of-painters-and-potters/">राहुल

गांधी ने नया वीडियो शेयर किया, पेंटर और कुम्हारों की परेशानियों का जिक्र किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp