Search

 
 
 

आदिवासियों की स्थायी आजीविका का प्रयास ही उनके आर्थिक विकास का सूचक : वीसी

 
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और प्रसार भारती, ऑल इंडिया रेडियो, रांची के संयुक्त तत्वावधान में 77वें स्वतंत्रता वर्ष के उपलक्ष्य में मेरी माटी, मेरा देश के तहत दूसरे चरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस श्रृंखला की दूसरी कड़ी के अंतर्गत शुक्रवार को आदिवासी आर्थिक और सतत विकास विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने पंचवर्षीय योजनाओं के दौरान आदिवासियों के विकास से संबंधित आर्थिक विकास का संपूर्ण ब्योरा दिया. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275 को साकार करने में अनुसूचित क्षेत्रों में रहनेवाली आदिवासी आबादी के सामाजिक और आर्थिक कल्याण के कार्यक्रमों के लिए एक विशेष वित्तीय अनुदान प्रदान किया जाना अनिवार्य है. आदिवासियों के सतत आर्थिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि नौवीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान देश में विशेष तौर पर जनजातीय विकास कार्य के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना की गई थी. स्थापना के बाद से जनजातीय कार्य मंत्रालय आदिवासियों के स्थाई आजीविका के अवसर पैदा करने के लिए कई योजनाओं को लागू कर रहा है, जो आदिवासियों के सतत आर्थिक विकास की प्रक्रिया के लिए अत्यंत शुभ संकेत है.

इन्होंने किया संबोधित

इससे पूर्व आकाशवाणी रांची प्रमुख मैरी क्लाउडिया सोरेंग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आकाशवाणी भारत को जी-20 देशों के सम्मेलन की अध्यक्षता के गौरव के तौर पर मना रहा है. संगोष्ठी में अर्थशास्त्री और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रहे डॉ. रमेश शरण ने पारंपरिक और गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों सहित ब्रेटलैंड आयोग एवं विश्व के देशों द्वारा किए सतत विकास के प्रयासों पर प्रकाश डाला. अन्य वक्ता में जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के अमन एरोन तिग्गा ने वर्तमान में आदिवासियों की संस्कृति द्वारा सतत विकास के साथ आर्थिक विकास के मुद्दे पर प्रकाश डाला.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंच संचालन आकाशवाणी के अधिकारी पंकज मित्रा ने किया. इस अवसर पर डॉ. रेखा झा, डॉ. रजनी कुमारी, कन्हैया कुमार सहित आकाशवाणी, रांची के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा विद्यार्थियों की उपस्थिति रही. यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें : जलडेगा">https://lagatar.in/gang-raped-a-girl-for-three-days-in-jaldega-four-accused-arrested/">जलडेगा

में युवती से तीन दिनों तक गैंगरेप, सभी 4 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही