Search

 
 
 

परंपराओं को समृद्ध कर आधुनिकता को अपनाएं आदिवासी : राष्ट्रपति

 
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को किया संबोधित
  • विदेशों में अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरों के लिए आशा का स्रोत बनी
New Delhi :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि आज सशक्तीरण की भावना से युक्त उत्साह का संचार संभव हो पाया है, क्योंकि देश हर मोर्चे पर अच्छी प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की स्थिति में सुधार लाने और उनहें प्रगति की यात्रा में शामिल करने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. मैं अपने आदिवासी भाई बहनों से अपील करती हूं कि आप सब अपनी परंपराओं को समृद्ध करते हुए आधुनिकता को अपनाएं. राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व की अधिकांश अर्थव्यवस्थाएं नाजुक दौर से गुजर रही हैं. फिर भी सरकार कठिन परिस्थितियों का अच्छी तरह से सामना करने में सक्षम रही है. देश ने चुनौतियों को अवसरों में बदला है. हमारे अन्नदाता किसानों ने हमारी आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्र उनका ऋणी है. वंचितों को वरीयता सरकार की नीतियों और कार्यों के केंद्र में है, इसके परिणामस्वरूप पिछले दशक में बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकालना संभव हो पाया है. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही