Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन-परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहनों को पकड़ा

Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के उद्देश्य से रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया. टीम ने बरकाकाना थाना क्षेत्र से एक बालू लदे हाइवा एवं एक ट्रैक्टर तथा रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो बालू लदे ट्रैक्टरों को बिना परिवहन चालान पकड़ा. दोनों वाहनों को जब्त कर रामगढ़ थाना को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया. जांच दल में खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक, रामगढ़ व बरकाकाना थाना के पुलिस बल सहित अन्य उपस्थित थे. [caption id="attachment_605725" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/11rc_m_274_11042023_1.jpg"

alt="अवैध खनन-परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहनों को पकड़ा" width="1280" height="576" /> अवैध खनन-परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहनों को पकड़ा[/caption]   इसे भी पढ़ें : 9">https://lagatar.in/hemlal-returns-to-jmm-after-9-years-bjp-jolts-in-santhal/">9

साल बाद हेमलाल की झामुमो में वापसी, बीजेपी को संथाल में झटका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही