Search

 
 
 

रामगढ़: अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 क्रशर ध्वस्त

 
Ramgarh: जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन गंभीर है. इसे लेकर डीसी माधवी मिश्रा ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने भदानीनगर थाना क्षेत्र के पाली, सुदी और बरकाकाना थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया. इस दौरान जांच टीम भदानी नगर थाना क्षेत्र पहुंची. इसे भी पढ़ें- पहली">https://lagatar.in/for-the-first-time-any-cm-of-jharkhand-himself-will-do-surprise-inspection-of-31-jails-hemant-said-will-take-information-about-jails-and-prisoners/">पहली

बार झारखंड का कोई सीएम खुद करेगा 31 जेलों का औचक निरीक्षण, हेमंत ने कहा- जेलों में कैदियों की लेंगे जानकारी
टीम ने अवैध रूप से संचालित 3 क्रशरों और बरकाकाना थाना क्षेत्र में एक अवैध क्रशर को ध्वस्त कर दिया. वहीं टीम इस मामले से जुड़े सभी संबंधित लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी. जांच अभियान की टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू बीरेंद्र चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन, खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक, अंचल अधिकारी पतरातू शिव शंकर पांडे, थाना प्रभारी भदानी नगर सोनू कुमार और थाना प्रभारी बरकाकाना मन्टू चौधरी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- गंगोत्री">https://lagatar.in/sudesh-imposed-chaupal-in-favor-of-gangotri-said-difference-in-words-and-deeds-of-hemant-sarkar-people-should-be-taught-a-lesson/">गंगोत्री

के पक्ष में सुदेश ने लगाई चौपाल, कहा- हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतर, जनता सिखाये सबक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही