Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशासन की कार्रवाई : रांची के कांके में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर तीन दुकानें सील

Advertisement
Advertisement

Ranchi : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन ने शहर में जांच अभियान चलाया. अभियान के तहत गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों और बिना मास्क के चलने वाले लोगों की जांच की गई. जांच के दौरान गुरुवार को कांके की तीन दुकानों पर गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की गई. झारखंड वित्त सेवा के परिक्ष्यमान पदाधिकारी नवीन कुमार साहू ने कांके रोड स्थित शिवोली इलेक्ट्रिकल शॉप और सुधा स्टोर को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में सील किया. इसी क्रम में निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता ने बूटी स्थित बसंत विहार में एक कपड़ा दुकान को सील किया.

किस क्षेत्र में कौन अधिकारी हैं नियुक्त

  1. लालपुर थाना - सागर प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी वन
  2. सदर थाना - निशांत अंजुम, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  3. डेली मार्केट थाना - कोमल कुमारी, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  4. हिन्दपीढ़ी थाना- आकाश कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  5. बरियातू थाना - हरिनारायण भगत, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  6. लोअर बाजार थाना - संजीत घोष, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  7. चुटिया थाना- रूपम महतो परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  8. डोरंडा थाना धीरज कुमार- परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  9. नामकुम थाना - अतुल कुमार, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  10. तुपुदाना ओपी - कृति वर्धन, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  11. धुर्वा थाना - राहुल कुजुर, साउथ सर्किल
  12. जगरनाथपुर थाना - मनीष कुमार, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  13. अरगोड़ा थाना - आरबी सिंह, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल शहरी
  14. सुखदेव नगर थाना- सबिता सिंह परिक्ष्यमान उप समाहर्ता
  15. पंडरा ओपी - वीर सिंह होरो, वेस्ट सर्किल
  16. गोंडा थाना- नवीन प्रसाद साहू, परिक्ष्यमान कर सेवा पदाधिकारी
  17. कांके थाना- राज कृष्ण, साउथ सर्किल
  18. कोतवाली थाना- संजीव कु0 सिन्हा, साउथ सर्किल

सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बाजार, दुकानों, प्रतिष्ठानों की जांच की. दंडाधिकारियों ने लोगों से SMS फॉर्मूला - सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही