Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हील हुज्जत के बाद यूपी प्रशासन माना, राहुल गांघी अपने वाहन से सीतापुर रवाना, प्रियंका को लेकर लखीमपुर खिरी जायेंगे

Advertisement
Advertisement
Lucknow  :  राहुल गांघी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ सीतापुर रवाना हो गये. इससे पूर्व लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार  एयरपोर्ट पर दो बातों को लेकर विवाद था. प्रशासन ने रूट और गाड़ियां तय किये हुए थे. लेकिन राहुल ने उस पर जाने से इनकार कर दिया.. साथ ही प्रशासन राहुल को एयरपोर्ट के दूसरे गेट से निकालना चाहता था. लेकिन राहुल  मेन गेट से ही जाने पर अड़े रहे. एक बात और कि प्रशासन राहुल को सीधा लखीमपुर जाने को कह रहा था, लेकिन राहुल ने कहा कि वह पहले सीतापुर जायेगे और वहां से प्रियंका के साथ ही लखीमपुर खिरी जायेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनको निकलने नहीं देंगे तो एयरपोर्ट से धरने से हटेंगे नहीं. चाहे एक दिन, दो दिन, 15 दिन हो जायें.  राहुल ने कहा, सरकार कुछ बदमाशी करना चाहती है, मुझे नहीं पता क्या लेकिन इनका कुछ प्लान है. ये मुझे कैदी की तरह पुलिस की गाड़ी में लेकर जाना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-yogi-government-allows-rahul-and-priyanka-gandhi-to-visit-lakhimpur-kheri/">लखीमपुर

खीरी हिंसा : योगी सरकार ने  राहुल और प्रियंका गांधी  को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी, प्रियंका रिहा

आखिरकार प्रशासन  ने राहुल गांधी की सभी बातें मान ली

आखिरकारप्रशासन  ने राहुल गांधी की सभी बातें मान ली.  राहुल गांधी को अपनी मनमर्जी के अनुसार जाने की इजाजत मिल गयी. उसके बाद राहुल गांधी  एयरपोर्ट से बाहर निकले, राहुल गांधी के साथ सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और भूपेश बघेल भी हैं. जानकारी मिली है कि  प्रियंका गांधी को हिरासत से रिहा कर दिया गया है. इसी क्रम में योगी सरकार ने सभी दलों के 5-5 सदस्यों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है.  यूपी सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी.    इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-minister-of-state-for-home-ajay-mishra-met-amit-shah-the-answer-was-summoned/">लखीमपुर

खीरी हिंसा  : गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र अमित शाह से मिले, जवाब तलब हुआ,  बेटे आशीष पर लटकी  गिरफ्तारी की तलवार

राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इससे पहले राहुल गांधी ने सुबह में दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा किया. राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में तानाशाही है. मंगलवार को पीएम मोदी लखनऊ में थे और लखीमपुर खीरी नहीं गये राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है, किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है. इससे पहले उनकी जमीन छीनी गयी. कहा कि तीन नये किसान विरोधी कृषि कानून लाये गये. इसलिए किसान धरने पर बैठे हैं . कहा कि यूपी में क्रिमिनल कुछ भी कर सकते हैं. मर्डर, रेप. वहां आरोपी बाहर होते हैं, पीड़ित जेल में होते हैं या फिर मारे जाते हैं. राहुल गांधी ने कहा पीएम कल लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर नहीं गए. राहुल गांधी ने कहा कि वह आज लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही