Pramod Upadhyay Hazaribagh: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. यंत्रों से शहर की निगरानी की जा रही है. कहीं अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाकर चौक-चौराहे पर तैनात कर रखा है, तो कहीं सीसीटीवी और द्रोण से नजर रखी जा रही है. यहां तक की पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह एवं उपायुक्त नैंसी सहाय एवं नगर निगम के सहायक आयुक्त बीच-बीच में शहर में बनाए गए पूजा पंडालों का भ्रमण कर खुद निगरानी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही हैं. पुलिस आम लोगों से भी अपील कर रही है कि त्यौहार को त्यौहार के रूप में मनाएं, अफवाह पर ध्यान न दें. उपद्रव करने वाले को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को जानकारी दें ताकि समय रहते उपद्रवियों को जेल भेजा जा सके. बता दें कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं. कहीं जागरण तो कहीं डांडिया का कार्यक्रम चल रहा है. ऐसे में नवमी और दशमी में काफी भीड़ शहर में हो सकती है. इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने जगह-जगह पर पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ ही बैरिकेडिंग करवा रही. इधर, पूजा पंडाल के लोग भी शांतिपूर्ण आयोजन के प्रयास में जुटे हुए हैं.
हेमंत आज 60 चयनित अफसर और इंजीनियर को सौंपेगे नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
कहां-कहां हो रही है माता की पूजा
बता दें कि शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित छठ तालाब, ओकनि बड़ा शिव मंदिर, ओकनि छोटा शिव मंदिर, बड़ा अखाड़ा, छोटा अखाड़ा, बंगाली दुर्गा, स्थान, रामनगर, विष्णुपुरी, शिवदयाल नगर, कुमहारटोली, मलाह टोली, बड़ा बाजार चौक, बस स्टैंड गोवरटोली, पंच मंदिर, गड़ी खाना, जिला परिषद चौक, कोर्रा गांधी मैदान, मटवारी, डीवीसी, लाखे नूतन नगर, अमृत नगर, हुडहुरु, देवंगना चौक, काली बाड़ी, बुढ़वा महादेव, सिंघानी आदि अनके स्थानों पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. वहीं कटकमसांडी, कटकमदाग, बड़कागांव, केरेडारी, चुरचू, चरही, विष्णुगढ़, टाटी झरिया, दारू, झुमरा, मेरू, इचाक, पदमा, बरही, चौपारण, बरकट्ठा के अलावे कई पंचायतों में भी मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना हो रही है.क्या-क्या है नगर निगम की तैयारी
इस संबंध में नगर निगम के सहायक आयुक्त अनिल पांडे ने बताया कि शहर में बनाए गए दुर्गा पंडाल स्थान का निरीक्षण किया जा रहा है. पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने पंडाल में अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा लगवा कर निगरानी करें. वहीं जरूरत के अनुसार पेयजल एवं साफ सफाई का भी उत्तम प्रबंध नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अग्निशामक यंत्र पूजा समिति को स्वयं लगवाना होगा. जरूरत पड़ने पर इसके लिए अंतर कार्यालय से संपर्क करना होगा. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-will-hand-over-appointment-letters-to-60-selected-officers-and-engineers-today/">सीएमहेमंत आज 60 चयनित अफसर और इंजीनियर को सौंपेगे नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
Leave a Comment