Ranchi : ईद मिलादुन्नबी को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. असामाजित तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. किसी भी तरह के अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी के निकलने वाले जुलूस को लेकर बुधवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कई क्षेत्रों का दौरा किया. दिन के 3:30 बजे डीसी व एसएसपी ने डोरंडा के उर्स मैदान का जायजा लिया. उन्होंने रेसालदार बाबा दरगाह कमेटी के लोगों के साथ बातचीत कर जानकारी ली. इसके बाद रेसालदार बाबा की दरगाह में जाकर चादरपोशी की. इससे पहले कमेटी के लोगों ने डीसी व एसएसपी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया. इस मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी, महासचिव जावेद, उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, संयुक्त सचिव सादिक, आसिफ नईम, अनीस गद्दी, सरफराज उर्फ पंडित, मुद्दसर हुसैन, जय सिंह यादव, डा असलम परवेज सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे. बता दें कि रांची व डोरंडा से निकलने वाली जुलूस उर्स मैदान में आकर जमा होती है. डोरंडा उर्स ग्राउंड का जायजा लेने के बाद डीसी व एसएसपी का काफिला डोरंडा युनूस चौक निकला. गुरुवार की रात में होने वाले प्रोग्राम को लेकर दोनों आला अधिकारियों ने हर पहलू को देखा और कई दिशा-निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें : औलिया">https://lagatar.in/court-order-came-in-favor-of-aulia-masjid-encroachment-removed-and-many-news-from-hazaribagh/">औलिया
मस्जिद के पक्ष में आया कोर्ट का आदेश, हटाया गया अतिक्रमण समेत हजारीबाग की कई खबरें [wpse_comments_template]
मस्जिद के पक्ष में आया कोर्ट का आदेश, हटाया गया अतिक्रमण समेत हजारीबाग की कई खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment