- डीसी ने दिया पूरे आंदोलन की वीडियोग्राफी करने का आदेश
- एसएसपी ने दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ थानों को किया सतर्क
सिल्ली के बीडीओ, सीओ एवं पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश
शांति बनाये रखने के लिए सिंहपुर चौक, झारखंड मोड़, झारखंड-बंगाल सीमा, बरजो पुल के पास, यूनियन बैंक के पास बड़ा मुरी, रेलवे हॉस्पिटल के पास, धरनास्थल, मुरी रेलवे स्टेशन, सिल्ली थाना के सामने सहित अन्य आवश्यक स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सिल्ली के बीडीओ, सीओ एवं पुलिस उपाधीक्षक को भ्रमणशील रहकर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संपूर्ण क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया. रांची के सभी संबंधित थाना प्रभारी को रेल चक्का जाम के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र के वैसे स्थानों को भी चिन्हित करने का आदेश दिया गया है, जहां विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. उपरोक्त स्थल पर सिविल सर्जन, रांची को चिकित्सक दल, आवश्यक उपकरण तथा जीवन रक्षक दवाओं के साथ एक-एक एंबुलेंस प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है. विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं रांची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार अपने स्तर से अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए विधि-व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें – चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-railway-administration-alert-regarding-rail-roko-movement-of-kudmi-community/">चक्रधरपुर: कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment