Search

 
 
 

गोमिया में प्रशासन ने की लोगों से अपील, गाइडलाइंस का करें पालन

 

Bermo: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन गोमिया में जिन दुकानों को इजाजत मिली वही खुली रहीं. इस दौरान पुलिस की सड़क पर पेट्रोलिंग होती रही. वहीं प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों से गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की गयी. कहा गया कि जो लोग आदेश का पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सड़क पर कम चले वाहन

बता दें कि गोमिया चौक में दुकानें बंद होने से पहले की अपेक्षा भीड़ बहुत ही कम थी. सड़कों पर बहुत कम वाहन चल रहे थे. बताया जाता है कि कोरोना के मामले में दूसरे क्षेत्र की अपेक्षा गोमिया की स्थिति भयावह बनी हुई है. हर दिन यहां एक दो मौतें हो रही हैं. गुरुवार को गोमिया में एक साथ तीन शवों का अलग-अलग घाटों में अंतिम संस्कार किया गया.

देखें वीडियो-    

सड़क किनारे फल, सब्जी और राशन की दुकानें खुली रहीं, जबकि कपड़ा दुकान से लेकर मोटर पार्टस की दुकान और अन्य जरूरी सामान की दुकानें बंद रहीं. मां ऑटो पार्ट्स के दुकानदार ने बताया कि स्थिति काफी भयावह होती जा रही है. जब लोग घर से बाहर ही नहीं निकलेंगे तो दुकान खोलने की कोई आवश्यकता ही नहीं है. राज्य के कोरोना आंकड़े देखें तो बीते चौबीस घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार के पार है. वहीं बोकारो जिले में दो सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही