Search

 
 
 

बिना नोटिस के प्रशासन ने घर से निकाला, महिला ने सीएम से लगायी मदद की गुहार

 
Ranchi : स्थानीय प्रशासन द्वारा बिना नोटिस के घर खाली कराने जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने सीएम से मदद की गुहार लगायी है. शिकायत शैल देवी, पति राणा राम इकबाल सिंह ने की है. महिला ने बताया कि दुर्गा थाना क्षेत्र के एचईसी क्वार्टर नंबर A 2 -129 की रहने वाली है. मेरे ससुर राणा संग्राम सिंह जो की एचईसी मजदूर में यूनियन के नेता हैं.उनके कब्जे में एचईसी के कई क्वार्टर और स्कूल हैं. जिनमें धुर्वा थाना क्षेत्र में एचईसी का तीन क्वार्टर था जिनमें से दो क्वार्टर अपने दो लड़के को खरीद दिए और क्वार्टर की खाली जमीन पर मकान बनाकर खुद रह रहे है. तीसरे मकान में मैं और मेरा परिवार रहता था. इसे भी पढ़ें- मुलायम">https://lagatar.in/mulayam-singh-yadavs-death-president-and-prime-minister-expressed-grief/">मुलायम

सिंह यादव का निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

क्वार्टर से बेदखल कर किया गया है

शैल देवी ने बताया कि मेरे पति द्वारा संयुक्त परिवार होने के कारण मिलजुलकर मकान बनवाया गया है. उस मकान को भी अपने कब्जे में रखे हुए हैं और उसमें भी मुझे हिस्सा नहीं दे रहे हैं. अपने छोटे बेटे और बहुओं के बहकावे में आकर मुझे धुर्वा स्थित क्वार्टर से बेदखल कर किया गया है. मुझे ना तो गांव में पुश्तैनी घर और जमीन में हिस्सा दे रहे हैं और ना ही हिनू स्थित मकान में हिस्सा दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें- बीबीएमकेयू">https://lagatar.in/aishwarya-rais-admit-card-issued-in-bbmku-negligence-of-the-department/">बीबीएमकेयू

ने ऐश्वर्या राय का एडमिट कार्ड किया जारी , विभाग की लापरवाही

आठ अक्टूबर को प्रताड़ित करते हुए घर से निकाला

मेरे ससुर अपने पावर ,पैरवी और पैसे के बल पर रांची एसडीओ कोर्ट से आदेश निकलवा कर मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ और पुलिस बल को भेजकर बीते आठ अक्टूबर को प्रताड़ित करते हुए घर से निकाला गया. मेरे ससुर के पावर और पैसे के सामने मेरी फरियाद कोई नहीं सुन रहा है. ऐसी स्थिति में मैं अपनी बहू और छोटे बेटे पोते-पोतियो के साथ कहां जाऊं, मुझे समझ नहीं आ रहा है. शैल देवी ने सीएम से गुहार लगाते हुए कहा है कि एक जिम्मेवार अधिकारी को आदेश देकर जांच करायी जायी और मुझे परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीने के लिए हिनू स्थित घर में जगह दिलवाया जाए,ताकि मैं शांति से अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर सकूं. इसे भी पढ़ें- लेखा-जोखा:">https://lagatar.in/account-jmm-congress-leaders-were-vocal-on-bjps-allegations/">लेखा-जोखा:

भाजपा के आरोपों पर झामुमो-कांग्रेस के नेता रहे मुखर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही