Search

 
 
 

जम्मू में रोहिंग्या घुसपैठियों पर प्रशासन की गाज गिरी, 400 परिवारों के बिजली-पानी कनेक्शन काटे

 
Jammu/Kashmir : जम्मू में रोहिंग्या घुसपैठियों पर प्रशासन की गाज गिरी है. खबर है कि प्रशासन ने 400 से अधिक रोहिंग्या परिवारों के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिये हैं. प्रशासन द्वारा जम्मू में रोहिंग्या आबादी में वृद्धि की खुफिया रिपोर्टों के बाद रोहिंग्याओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है. जम्मू-कश्मीर भाजपा ने रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया है. भाजपा नेता रविंदर रैना और कविंदर गुप्ता ने रोहिंग्याओं को यहां से निर्वासित  करने की मांग की है.

जम्मू में रोहिंग्याओं की जनगणना की जा रही है

जम्मू में रोहिंग्याओं की जनगणना की जा रही है. रोहिंग्या जम्मू के दूर-दराज के पहाड़ी जिलों तक पहुंच कर बस गये हैं. सूत्रों के अनुसार राजौरी, पुंछ और डोडा में कई रोहिंग्या परिवार बस गये हैं. खबर है कि जम्मू पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने पुलिस को बिना जानकारी दिये रोहिंग्याओं को अपने घर किराये पर मुहैया कराये थे. जानकारी के अनुसार जम्मू- कश्मीर पुलिस ने पिछले माह एफआईआर दर्ज की थी. जम्मू प्रशासन ने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन आवश्यक कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने भाजपा पर हमलावर होते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की?  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही