Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्शन में प्रशासन, साकची में जब्त किया सामान, जुगसलाई में 15 दुकानों से 11500 वसूला जुर्माना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है. गुरुवार को दोपहर में साकची में एडीएम नंदकिशोर लाल ने कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने और फुटपाथ का अतिक्रमण कर सामान बेचने वालों के सामान जब्त किए. वहीं जुगसलाई नगर परिषद की ओर से जुगसलाई क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर 15 दुकानदारों को फटकार लगाया और जुर्माना वसूल किया. जुगसलाई के स्टेशन रोड गुरुद्वारा होते हुए चौक बाजार, महतो पाड़ा रोड, मारवाड़ी पाड़ा रोड, जुगसलाई रेलवे फाटक तक अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानदारों से 11500 रुपए जुर्माना वसूला गया. कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने बताया कि इन दिनों कोरोना का मामला काफी तेजी से बढ़ रहा है. फिर भी आम लोग और दुकानदार सावधानी नहीं बरत रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : जिले">https://lagatar.in/out-of-573-nris-who-reached-the-district-180-samples-were-sent-for-genome-sequencing-bhubaneswar/">जिले

में पहुंचे 573 एनआरआई में से 180 का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया भुवनेश्वर

इन दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

जसवीर सिंह, वात्या हैंडलूम, अन्नपूर्णा साड़ी, सोनी चमनलाल, सोनू होजयरी, इंदर वीर होजयरी, अग्रवाल साड़ी स्टोर, वर्णवाल टेक्सटाइल, गोयल स्टोर, भगवती इंटरप्राइजेज, न्यू फैशन बाजार, गौरव मेडिकल, विनायक आयुर्वेदा, गोलछा कपड़ा दुकान और सलोनी इंटरप्राइजेज.

कदमा-सोनारी में इंसिडेंट कमांडर ने चलाया अभियान

कदमा-सोनारी थाना क्षेत्र के इंसिडेंट कमांडर सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुकुल उरांव ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दीवार पर नो मास्क-नो इंट्री का नोटिस लगाएं. साथ ही बिना मास्क के कोई ग्राहक आते हैं तो उन्हें बगैर सामान दिए वापस भेज दें. उन्होंने राहगीरों को भी मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिग के पालन करने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही