Tundi : टुंडी प्रखंड में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से होगा. साथ ही मतदान के प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी. उक्त बातें टुंडी बीडीओ सह सीओ शैलेंद्र चौरसिया ने खास मुलाकात में कही. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि टुंडी प्रखंड के 17 पंचायत है. हर दिन वो अहले सुबह गांव-गांव घुमकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. प्रशासन भी शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है.
89 में से 34 बूथ नक्सल प्रभावित चिह्नित
बीडीओ ने बताया कि टुंडी प्रखंड में 89 बूथ बनाये गये हैं. इसमें से 34 बूथों को नक्सल प्रभावित चिह्नित किया गया है. जबकि नक्सल प्रभावित एएसडी बूथों की संख्या 6, राजनीतिक पार्टी की बूथों की संख्या 1, एएसडी बूथों की संख्या 8 है. टुंडी के नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्रा प्राथमिक विद्यालय उतरी भाग, सर्रा प्राथमिक विद्यालय दक्षिण भाग, डंडाटांड उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवाटांड मध्य विद्यालय, जांताखूंटी उमवि पूरब भाग, जांताखूंटी मध्य विद्यालय पश्चिम भाग, भुसकी प्राथमिक विद्यालय उर्दू, चरकखूर्द प्राथमिक विद्यालय, मछियारा मध्य विद्यालय, झिनाकी उमवि, विशनपुर उमवि उत्तर भाग, विशनपुर उमवि पश्चिम भाग, झिनाकी पंचायत भवन, भेलवर्ई नया प्राथमिक विद्यालय, बांधडीह उमवि, मनियाडीह मवि पुरब भाग, मनियाडीह मवि पश्चिम भाग, शीतलपुर प्राथमिक विद्यालय, पलमा मवि, जीतपुर उमवि, पारसबनी नया प्राथमिक विद्यालय, नवादा उमवि, कारीटांड प्राथमिक विद्यालय, ठेठाटांड उमवि, कोलाहीर उमवि, लुकैया उमवि, दोमुण्डा उमवि, बेगनोरिया उमवि, चुनुकडीहा उमवि, कर्माटांड उर्दू उमवि, राजाभीठा प्राथमिक विद्यालय उत्तर भाग और कपासटांड नया प्राथमिक विद्यालय को बूथ बनाया गया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment