Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईचागढ़-कुकड़ू बालू घाटों पर प्रशासन की छापेमारी, भनक लगते ही भाग निकले बालू माफिया

Advertisement
Advertisement
Chandil : ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बालू घाटों का शनिवार को चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहारा, जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार, अंचल अधिकारी भोलाशंकर महतो, थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान के दौरान 3-4 गांव में अवैध रूप से डंपिंग किया हुआ बालू प्रशासन ने बरामद किया. हालांकि प्रशासन की भनक लगते ही बालू माफिया जेसीबी, हाईवा, ट्रैक्टर आदि लेकर मौके से फरार हो गए. प्रशासन ने जारगोडीह, रायडीह, बामनडीह आदि बालू घाटों में अवैध रूप से डंप बालू को प्रशासन ने जब्त कर लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने बताया कि अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान 3-4 गांव में अवैध रूप से डंप किए हुए बालू को बरामद किया गया. बालू को किसने डंप किया इस पर जांच की जा रही है और जांच होने के बाद उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान बालू घाट में एक भी बालू लदा हाईवा, ट्रैक्टर कुछ नहीं मिला. वहीं जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार से पूछे जाने पर वे सवाल का जवाब देने से बचते हुए निकल गए. मालूम हो कि ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का कारोबार फल-फूल रहा है जिसे प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. बालू माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है और ऊंचे दामों में जमशेदपुर व अन्य शहरों में बालू बेचे जा रहे हैं. जबकि क्षेत्र के लोगों को पीएम आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिल पा रहा है. [caption id="attachment_184670" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/chapa1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> नीमडीह में जब्त अवैध बालू लदा ट्रैक्टर.[/caption]

नीमडीह में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

नीमडीह थाना क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह गांव के पास से अंचलाधिकारी संजय पांडे और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के सघन अभियान में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सोनालिका ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू लेकर जा रहा था. जो गुप्त सूचना पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. मौके पर एक ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी के द्वारा अग्रसर कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को भेजा जा चुका है. साथ ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही