Search

धनबाद जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने को प्रशासन तैयार- डीसी

Dhanbad : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंगलवार को चुनाव की घोषणा के डीसी समाहरणालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से बात कर रही थीं. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया धनबाद जिले में चुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर  को जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है. 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है. धनबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. इनमें धनबाद, झरिया, सिंदरी, निरसा, झरिया,  टुंडी व बाघमारा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. डीसी ने शहरी एवं युवा वोटरों से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की. जिले में 1318 भवनों में कुल 2372 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

जिले में कुल 2075869 मतदाता  

जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बताया कि सिंदरी, निरसा,  धनबाद,  झरिया, टुंडी व बाघमारा विधानसभा को मिलाकर जिले में कुल 20 75 869 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1072596, महिला मतदाताओं की संख्या 1003 221 व 52 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. जिले 27944 दिव्यांग, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के 5443 वोटर हैं. वहीं, 18-19 वर्ष के वोटरों की संख्या 76656 है. 18-19 वर्ष के वोटरों में मेल वोटर की संख्या 33347, फीमेल की संख्या 43308  तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा. प्रेसवार्ता में एसएसपी एचपी जनार्दनन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार,  धनबाद एसडीओ राजेश कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-254-police-personnel-promoted-star-on-shoulder/">धनबाद

: 254 पुलिस कर्मियों को प्रोन्नति, कंधे पर लगा स्टार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp