Ranchi : रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने फुटपाथ दुकानों को हटाने के पूर्व दुकानदारों का पुनर्वास करने की मांग प्रशासन से की है. उन्होंने कहा कि 2016 में नगर निगम द्वारा सर्वे कराया गया था, जिसमें रांची की विभिन्न जगहों पर 5901 वेंडर लाइसेंस निर्गत किये गये थे. कहा गया था कि जहां पर वेंडर अपनी दुकान लगाकर व्यापार कर रहे हैं, वहां से हटाने पर उन्हें दूसरी जगह स्थान मुहैया कराया जायेगा. लेकिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर बिना नोटिस दिये, बिना समय दिये दुकानों को उजाड़ा जा रहा है
फुटपाथ दुकानदारों को हटाने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे प्रशासन : संजय सेठ
Last Updated: Jan 04, 2025 12:00 AM (IST)