Search

 
 
 

पाइप लाइन फटने से हर दिनों हजारों लीटर पानी बर्बाद समेत हजारीबाग की तीन खबरें

 
Hazaribagh :   हजारीबाग शहर की एक बड़ी आबादी सप्लाई पानी पर निर्भर है. छठ तालाब के पास स्थित टावर नंबर एक से नूरा से लेकर खिरगांव तक की एक बड़ी आबादी को पीने का पानी सप्लाई किया जाता है. लेकिन इसका मुख्य पाइप एक सप्ताह से फटा हुआ है. इसकी वजह से हजारों लीटर पेयजल प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है. पाइट को ठीक करने के लिए सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया. लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया. इसके बाद गणेश कुमार सीटू , ईश्वर महतो और तपेश्वर राम ने संयुक्त रूप से हजारीबार डीसी को पत्र लिखकर मामले पर संज्ञा लेने का आग्रह किया है.

पेयजल को बर्बाद होने से रोके प्रशासन, नहीं तो होगा आंदोलन

डीसी को सौंपे पत्र में लिखा है कि शहरवासियों को पीने का पानी सप्लाई करने का एकमात्र साधन छड़वा डैम है. छड़वा डैम में पानी रखने की क्षमता लगातार घटती जा रही है. क्योंकि छड़वा डैम बने हुए 69 वर्ष हो गये हैं. उसके बावजूद हजारों लीटर पानी को बर्बाद करना जघन्य अपराध है. अभी गर्मी आने वाला है और गर्मी के समय में बराबर पानी की किल्लत रहेगी. इसलिए पानी को बचाकर रखा जाता है. लेकिन लापरवाह अधिकारी और ठेकेदार के कारण एक सप्ताह से पानी बर्बाद हो रहा है. इसे तत्काल ठीक नहीं किया जायेगा तो पार्टी जिला कमेटी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी. ...........

हाई स्कूल कटकमसांडी की राखी ने 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल में कांस्य पदक जीता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/31rc_m_43_31012024_1-1.jpg"

alt="" width="868" height="740" /> Hazaribagh :   स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की मेजबानी में रांची खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में 67 वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशू खेल आयोजित की गयी. इस खेल में प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी की वूशु खिलाड़ी राखी कुमारी ने अंडर 17 आयु वर्ग के 60 केजी भार वर्ग में कांस्य पदक जीता. राखी की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. शिखा खाखा ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए राखी कुमारी और उसके वूशु कोच सरोज मालाकार को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है. राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार यहां के खिलाड़ी ने पदक जीता है.

खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का प्रतिफल, राष्ट्रीय स्तर पर मनवा रहे लोहा

वूशु कोच सरोज कुमार मालाकार ने बताया कि छोटे से गांव से निकलकर आज यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवा रहे हैं, यह उनकी मेहनत और लगन का प्रतिफल है. आने वाले समय में इस जीत से प्रेरित होकर विद्यालय के साथ-साथ प्रखंड के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जीत का परचम लहरायेंगे. पिछले चार वर्षों में विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक सैकड़ों मैडल जीत कर पूरे जिला में एक अलग पहचान बनायी है. राष्ट्रीय स्कूली खेल में राखी कुमारी की इस जीत पर प्रखंड के प्रखंड विकाश पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ सभी बीआरपी ,सीआरपी और विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ प्रखंड के खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. .............

झरपो पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन, शोक की लहर

Tatijharia (Hazaribagh)  टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झरपो पंचायत के पूर्व मुखिया सह उचित नारायण उच्च विद्यालय के अध्यक्ष किशुन महतो का निधन हो गया है. वह लंबे समय से अस्वस्थ थे. किशुन महतो के निधन से परिजनों सहित क्षेत्र में शोक की लहर है. किशुन महतो पूर्व में इचाक प्रखंड के तत्कालीन अखंड झरपो पंचायत के मुखिया थे. उन्होंने झरपो पंचायत में तीसरे मुखिया पद पर कार्य किया.

विद्यालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया

किशुन महतो के निधन पर उचित नारायण उच्च विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय परिसर में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया. साथ ही स्कूल को छुट्टी दे दी गयी. शोक व्यक्त करने वालों में राजेंद्र प्रसाद ,प्रकाश प्रसाद ,सुरेश प्रसाद, छोटे भाई बालेश्वर महतो,सरयू प्रसाद,अजय कुमार,बिक्की कुमार,अनिल कुमार,संजय कुमार,नंदू महतो,कांशी महतो दशरथ नारायण सिंह, दयाल प्रसाद,छोटन कुमार,नंदकिशोर प्रसाद,अशोक प्रसाद सहित पंचायत के गणमान्य शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही