Search

 
 
 

लापरवाह वाहन चालकों पर प्रशासन सख्त, इंटरसेप्टर से मापी गई स्पीड, 10 का कटा चालान

 
Dhanbad: आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अभियान चलाया गया. जिसके अंतर्गत बरवाअड्डा थाना अंतर्गत मेमको मोड़ किसान चौक के बीच वाहनों की रफ्तार को चेक किया गया. जिसके लिए इंटरसेप्टर लगाकर अभियान चलाया गया. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि अभियान में लगभग 150 से अघिक वाहनों की स्पीड मापी गई. और 10 वाहनों को निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने का दोषी पाया गया और उनसे जुर्माना भी वसूला गया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-district-administration-officials-did-surprise-inspections-at-the-childrens-correctional-home/85187/">धनबाद

:  बाल सुधार गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलानेवालों पर प्रसाशन शख्त

उन्होंने यह भी कहा की यह अभियान धनबाद जिला के अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार चलाया जाएगा. ताकि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके. अभियान में सड़क सुरक्षा सेल डीपीआइयू टीम के सदस्य पुष्कर कुमार व अन्य लोग भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-administration-took-initiative-start-closed-hospital-fcil/84914/">धनबाद

प्रशासन ने की FCIL के बंद अस्पताल को चालू करने की पहल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही