Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में ओमिक्रोन पर प्रशासन सख्‍त, पार्क व पिकनिक स्थलों पर होगी कोविड जांच

Advertisement
Advertisement
  Jamshedpur : कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के झारखंड में बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन सतर्क के साथ-साथ सख्त हो गया है. शुक्रवार को इसकी समीक्षा उपयुक्त सूरज कुमार ने की. इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते सख्ती बरतने का निर्देश दिया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पार्क एवं पिकनिक स्पॉट पर जांच बढ़ाएं. जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोविड जांच हो सके. खासकर जुबिली पार्क, डिमना लेक, एवं वैसे पिकनिक स्पॉट जहां सैलानियों की ज्यादा भीड़ हो रही है. इसे भी पढ़ें:  कोडरमा">https://lagatar.in/48-corona-infected-found-in-koderma-in-two-days/">कोडरमा

में दो दिनों में 48 कोरोना संक्रमित मिले जिले में वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीनेट करने के लिए कहा. इसके लिए गांव-गांव एवं टोले में जाकर ऐसे लोगों को हर हाल में टीका लगाने का निर्देश दिया. वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी सह एसडीएम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि छूटे हुए लोगों का सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है. शहरी क्षेत्र के बीएलओ को इस कार्य में लगाया गया है. वहीं कल से वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए जाने तथा टीका देने का काम तेज करने का निर्देश दिया. दूसरे डोज से वंचित लाभुकों से संपर्क स्थापित करते हुए उनका टीकाकरण तेज किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें.

पूर्वी सिंहभूम जिले में 90 प्रतिशत लोगों को दिया जा चुका है पहला डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले के 18 वर्ष से उपर के 90 प्रतिशत लोगों को कोविडरोधी टीका का पहला डोज लग चुका है. जबकि पहला डोज ले चुके लोगों मे आधे से ज्यादा को दूसरा डोज दिया जा चुका है. लगभग 2 लाख लोग दूसरे डोज की समयसीमा पूरी कर चुके हैं. लेकिन वे लोग केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं. ऐसे लोगों की ट्रेसिंग का काम एक्सएलआऱआई के स्टूडेंट्स एवं बीएलओ कर रहे हैं. वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी ने बताया कि जिले में 13.87 लाख लोगों को पहला डोज तथा 8.85 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जिस तरह जिला वैक्सीनेशन में सबसे आगे है, जल्द ही तय समयसीमा तक सभी काे टीका का लक्ष्य पूरा कर लेगा.

बैठक में ये अधिकारी थे मौजूद

अपर उपायुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्द किशोर लाल, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरिया/ गुड़ाबांदा/ मुसाबनी/ घाटशिला/ चाकुलिया व अंचल अधिकारी डुमरिया/ बहरागोड़ा/ बोड़ाम/ घाटशिला/ मानगो/ जमशेदपुर सदर तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही