Search

 
 
 

बुंडू में अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन सख्त, ग्राम प्रधानों और मानकियों के साथ हुई बैठक

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी तथा बुंडू और दशमफॉल थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं मानकी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रही अवैध अफीम की खेती पर पूर्ण रूप से रोक लगाना और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था.
 

Ranchi/Bundu: बूंडू में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने को लेकर बुंडू प्रखंड प्रशासन और पुलिस ने सख्ती दिखायी है. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर 22 नवंबर को बुंडू थाना प्रभारी की अध्यक्षता में बुंडू प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में जागरूकता बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी तथा बुंडू और दशमफॉल थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं मानकी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रही अवैध अफीम की खेती पर पूर्ण रूप से रोक लगाना और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था.

 

इस दौरान प्रशासन की ओर से ग्रामीण प्रतिनिधियों से अवैध अफीम की खेती रोकने में सहयोग करने की अपील की गई. वहीं  बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों एवं मानकियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 47 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों एवं मानकियों को धारा 47 के तहत नोटिस भी तामील कराया गया.

 

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों से अफीम की खेती छोड़कर उसके स्थान पर व्यावसायिक एवं अन्य नकदी फसलों की खेती अपनाने की अपील की. साथ ही प्रखंड स्तर से बीज और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग का भरोसा भी दिया गया.

 

प्रशासन ने सभी ग्राम प्रधानों और मानकियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा अवैध अफीम की खेती की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही