Search

 
 
 

JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन सख्त, चार लेयर की बैरिकेडिंग, 500 जवान तैनात

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रदर्शन को देखते हुए चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. प्रशासन का बैरिकेडिंग लगाने का काम अभी भी चालू है.
 

Ranchi :  जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रदर्शन को देखते हुए चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. प्रशासन का बैरिकेडिंग लगाने का काम अभी भी चालू है.

 

Uploaded Image

सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी मौके पर मौजूद

 

मुख्यमंत्री आवास जाने वाले मार्ग, हरमू रोड, अरगोड़ा, बिरसा चौक, जगन्नाथपुर , विधानसभा चौक, जगन्नाथपुर का बजरंगी चौक और नया विधानसभा के अलावा कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है.

 

Uploaded Image

पुलिस जवानों को ब्रीफिंग करते एसपी

 

वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए करीब 500 पुलिस बल तैनात किए गए हैं. बिरसा चौक से लेकर विधानसभा तक हर चौक चौराहे पर महिला और पुरुष दोनों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.  प्रदर्शन उग्र होने पर उसे नियंत्रित रखने के लिए वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई है. 

 

सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी जगन्नाथपुर चौक पर मौजूद हैं. दोनों अधिकारी पुलिस जवानों से बातचीत कर अभ्यर्थियों को रोकने की रणनीति बना रहे हैं. 

 

Uploaded Image

जगह-जगह पर पुलिस जवान तैनात

 

Uploaded Image

दंगा रोधी वाहन भी लाया गया है 

 

 

Uploaded Image

प्रशासन की ओर से बैरिंकेडिंग जारी 

 

Uploaded Image

 

 

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही