Search

 
 
 

Ranchi News: जगन्नाथपुर रथ मेला क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई, महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

रांची के जगन्नाथपुर रथ मेला को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर रथ मेला को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. उपायुक्त रांची के निर्देश पर शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने विधानसभा थाना, जगरनाथपुर थाना और धुर्वा थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की.

Uploaded Image

कार्रवाई के दौरान अवैध चुलाई शराब की बिक्री करने वाले ठिकानों और शराब बनाने के अड्डों को ध्वस्त कर दिया. टीम ने मौके से 90 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा 525 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया. जब्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट करने की प्रक्रिया अपनाई गई.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जगन्नाथपुर मेला के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही