Search

 
 
 

धनबाद में बकरीद पर प्रशासन रहा मुस्तैद, बनी रही शांति

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिले में रविवार 10 जुलाई को ईद-उल-जोहा (बकरीद) के मौके पर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त बना रहा. पर्व भी शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. देर शाम तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं थी. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की और कुर्बानी का पर्व मनाया. इस मौके पर धनबाद पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिले को 7 जोन में बांट कर पुलिस और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी. चौक चौराहों पर भी पुलिस बल तैनाती किये गए थे. हालांकि सुबह की नमाज के बाद चौक चौराहों या सड़क पर पुलिस नदारद रही. कंट्रोल रूम में पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखा. बता दें कि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार तथा प्रभारी अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) नंदकिशोर गुप्ता ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा था. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. 55 थाना क्षेत्र व ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहे. जिला नियंत्रण कक्ष रविवार 10 जुलाई सुबह 6 बजे से 11 जुलाई की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा. इसके अलावा सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रही. जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बांटा गया है. विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए विशेष 2 क्वीक एक्शन टीम (क्यूआरटी) का भी गठन किया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/harmony-and-gaiety-on-bakrid-in-dhanbad-greeted-with-a-hug/">धनबाद

में बकरीद पर सौहार्द और हर्षोल्लास, गले मिलकर दी गई बधाई [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही