Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय में चेक नाका से थाना मोड तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. जहां कई दुकानों को ध्वस्त किया गया. अंचल पदाधिकारी शंभू राम, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, पुलिस सब इंस्पेक्टर श्रवन कुमार, अंचल निरीक्षक राजकुमार प्रजापति, कर्मचारी विकास कुमार कपड़दार, अमीन कामेश्वर विश्वकर्मा की देख रेख में बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया गया. 3 दिन पहले अंचल पदाधिकारी शंभू राम ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. लेकिन उसके बाद भी व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया. जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से कई दुकानों को तोड़ा. साथ ही दुकानों के आगे लगे कराकट के शेड को भी हटाया.

प्रशासन की कार्यशैली पर लोगों ने उठाये सवाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-374.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं प्रशासन ने सड़क किनारे लगने वाले दुकानों पर अतिक्रमण चलाया जिसके बाद लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले प्रशासन की ओर से नापी नहीं की गयी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रशासन छोटे दुकानों को निशाने पर ले रही, लेकिन बड़े दुकान जो अवैध रुप से कब्जा जमाये हुए हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. 

जाम से लोगों को मिलेगी राहत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-375.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि रंका बाजार थाना मोड और चेक नाका पर अवैध रूप से ठेला, गुमटी दुकान, फल दुकान, होटल, पानी दुकान, कपड़ा दुकान के आगे छज्जा लगा देने से सड़क काफी छोटी हो गयी थी. जिसकी वजह से दो पहिया वाहन से लेकर अन्य वाहनों को भी आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. रास्ते से अतिक्रमण हटने के बाद अब आम लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-376.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pran-pratishtha-ritual-begins-with-kalashayatra-at-maa-tara-chandi-temple-panchet/">धनबाद

: मां तारा चंडी मंदिर पंचेत में कलशयात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही