Search

 
 
 

जामताड़ा में प्रशासनिक फेरबदल : आलोक कुमार बने DC, शंभू सिंह को SP की जिम्मेदारी

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा जिले में बड़ा फेरबदल किया है. इसके तहत जिले के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला किया गया है.
 

Jamtara :  झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा जिले में बड़ा फेरबदल किया है. इसके तहत जिले के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला किया गया है.

 

नए आदेश के तहत, आलोक कुमार को जामताड़ा का नया उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किया गया है. जबकि शंभू कुमार सिंह को जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है.

 

नए अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही दोनों अधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे और जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे.

 

प्रशासनिक महकमे में इस बदलाव को अहम माना जा रहा है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यशैली में सुधार आने की संभावना हैय 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही