Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के एकमात्र स्टेट होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज में नामांकन पर रोक

झारखंड के गोड्डा जिले में राज्य का एक मात्र स्टेट होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज है. लेकिन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इस कॉलेज में बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) प्रथम वर्ष में नामांकन पर रोक लगा दी गई है. होम्योपैथी चिकित्सा आंकलन और रेटिंग बोर्ड (एमएआरबीएच) ने कॉलेज की सुविधाओं और फैकल्टी की जांच के बाद यह निर्णय लिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के गोड्डा जिले में राज्य का एक मात्र स्टेट होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज है. लेकिन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इस कॉलेज में बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) प्रथम वर्ष में नामांकन पर रोक लगा दी गई है. होम्योपैथी चिकित्सा आंकलन और रेटिंग बोर्ड (एमएआरबीएच) ने कॉलेज की सुविधाओं और फैकल्टी की जांच के बाद यह निर्णय लिया है.

बताते चलें कि होम्योपैथी चिकित्सा आंकलन और रेटिंग बोर्ड की टीम ने पिछले महीने कॉलेज का निरीक्षण किया था, जिसमें कई कमियां पाई गईं थीं. जिसके बाद कुल 63 सीटों पर होने वाले नामांकन पर रोक लगा दिया गया है. 

 
क्यों नहीं मिली अनुमति : 

  •  फैकल्टी की कमी : कॉलेज में 31 शिक्षकों की कमी पाई गई, जिनमें ह्यूमन एनाटोमी, फिजियोलॉजी, मेडिसीन, फार्मेसी, होम्योपैथी मेटेरिया मेडिका, गायनी, सर्जरी और कम्युनिटी मेडिसिन जैसे विषयों के शिक्षक शामिल हैं.
  •  हॉस्पिटल में संसाधनों की कमी : हॉस्पिटल में जरूरी संसाधन जैसे एक्स-रे, केजुअल्टी रूम और लेबर रूम फंक्शनल नहीं पाए गए.
  •  हॉस्पिटल स्टाफ की कमी : कॉलेज में हॉस्पिटल स्टाफ की भी घोर कमी पाई गई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही