Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नामांकन अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से होगा

Ranchi : झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नामांकन अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) से होगा. इसके लिए एंट्रेंस परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) लेगी. रांची विश्वविद्यालय के प्रो डॉ. राज कुमार शर्मा ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय समेत झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में सीयूईटी के जरिए ही नामांकन होगा. इसकी परीक्षा एनटीए आयोजित करेगी. तय कट ऑफ मार्क्स के आधार पर लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटन किया जाएगा. इसके लिए कोई काउंसिलिंग नहीं होगी.

इस वर्ष नये सत्र से लागू होगा नियम

बताया गया कि इस साल ने सत्र से नया नियम लागू होगा. एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को सीयूईटी के जरिए ही नामांकन होगा.सूत्रों ने बताया कि इसके लिए उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग ने विश्वविद्यालयों को लेटर भेज दिया है.

नाम आने के बाद चांसलर पोर्टल से होगा नामांकन

जिन उम्मीदवारों का नाम कट ऑफ लिस्ट में आएगा, उन्हें चांसलर पोर्टल में जाकर नामांकन करवाना होगा. उसी के आधार पर चयनित विश्वविद्यालय या कॉलेज में नामांकन होगा. इसे भी पढ़ें – डीएसपीएमयू">https://lagatar.in/dspmu-new-committee-of-jharkhand-student-union-ajsu-constituted-ritvik-raj-becomes-president/">डीएसपीएमयू

: झारखंड छात्र संघ आजसू की नई कमेटी गठित, ऋत्विक राज बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही