Search

 
 
 

व‍िकल्‍प के रूप में प्राकृतिक ऊर्जा को अपनाएं : वैद्यनाथ राम

 
Latehar : विधायक वैद्यनाथ राम ने प्राकृतिक ऊर्जा को अपनाने की वकालत की. उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में जितनी भी ऊर्जा के स्त्रोत उपलब्ध हैं, वह सब सीमित है. कोयले का भंडार एक न एक दिन खत्म होगा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें भी परेशानी में डाल रही है. ऐसे में विकल्प के रूप में सौर एवं अन्य प्राकृतिक ऊर्जा को अपनाना होगा. यह असीमित है. झारखंड सरकार ने सौर ऊर्जा पर आधारित प्लांट लगाने का निर्णय लिया है. उन्होंने लाभुक समिति बना कर सौर उर्जा प्लांट लगाने की बात कही. सरकार इसके लिए 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है. विधायक बालूमाथ प्रखंड के धाधु पंचायत में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. आगे विधायक ने युवाओं में कौशल एवं क्षमता विकास करने की बात कही. कहा कि हर किसी को नौकरी नहीं मिल सकती है, ऐसे में युवक अपनी क्षमता व कौशल का विकास कर स्वरोजगार कर सकते हैं. सरकार ऐसे युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न माध्यमों से ऋण भी उपलब्ध करा रही है. हेमंत सोरेन सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. इसी अवसर पर आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण शिविर में लगे संबंधित स्टॉलों में आवेदन देकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. विधायक ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिप उपाध्यक्ष अनिता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, अंचल अधिकारी माहताब आलम समेत कई अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपिस्थत थे. कार्यक्रम में स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा गीत संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counterattack-your-plan-is-not-like-jan-ashirwad-yatra-your-government-your-door-program/">झामुमो

का पलटवार : जन आशीर्वाद यात्रा की तरह नहीं है आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही