NewDelhi : एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर आज सोमवार को रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सर्वाघिक 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही, जिसे 1225.12 करोड़ रुपए मिले. पार्टियों को चंदे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड से हासिल हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने इस चंदे की रकम का कुल 50.96फीसदी (लगभग 2211.69 करोड़) और कांग्रेस ने अपनी आय का 83.69फीसदी (1025.25 करोड़ रुपए) खर्च किये. आम आदमी पार्टी को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले. लेकिन उसने उससे भी ज्यादा 34.09 करोड़ रुपए खर्च कर डाले.
ADR की रिपोर्ट : 2023-24 में भाजपा को सर्वाघिक 4340.47 करोड़, कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए का चंदा मिला
Last Updated: Feb 17, 2025 12:00 AM (IST)