Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन प्रोग्राम का शुभारंभ, सिविल सर्जन ने लिया पहला डोज

Ranchi : राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को रांची में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया. रांची सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार के कार्यक्रम का उद्घाटन किया. सिविल सर्जन ने एडल्ट बीसीजी का फर्स्ट वैक्सीनेशन का डोज लिया. साथ ही साथ अन्य पांच मरीजों को भी वैक्सीन देकर वैक्सीनेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीनेट किया जाए. साथ ही उन्होंने सभी को साथ मिलकर आमजनों को इस मैसेज को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर जिले के उच्च पदाधिकारी डॉक्टर असीम कुमार मांझी, एसीएमओ डाक्टर एक के खेतान, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के बास्की, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी और डब्लूएचओ कंसलटेंट रांची, रिम्स के डॉक्टर टी के मिश्रा, टीवी कार्यक्रम के डीपीसी राकेश कुमार राय, डीईओ संतोष कुमार, डीपीएस फजले अली, पीपीएम अमरेश कुमार, आरती उपाध्याय के साथ-साथ प्रखंड से आए हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें -CCL">https://lagatar.in/ccl-honored-with-csr-times-award-2024/">CCL

को सीएसआर टाइम्स अवॉर्ड 2024 से किया गया सम्मानित

क्या है बीसीजी वैक्सीन

बैसिलस कैलमेट-गुएरिन (बीसीजी) वैक्सीन मुख्य रूप से टीबी के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन है. भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए बीसीजी वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है. दिसंबर 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

किन्हें लगेगा टीका

60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति (जो गंभीर बीमारी से पीड़ित ना हो) 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी मधुमेह रोगी 18 वर्ष से अधिक आयु वाले धूम्रपान करने वाले व्यक्ति 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जिनका बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 18 से कम है. ऐसे पिछले 5 वर्ष के टीबी पीड़ित जिनका उपचार खत्म हो गया है. ऐसे व्यक्ति जो कि पिछले 3 साल के दौरान टीबी मरीज के संपर्क में आए हैं. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-cos-of-7-zones-changed-notification-issued/">रांची

: बदले गए 7 अंचल के सीओ, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही