Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एडल्ट स्टार केस : डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, रिहा, कोर्ट ने 1 लाख 22 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया, मुकदमा चलेगा

New York : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों से जुड़े केस में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए. खबर है कि पेशी से पहले मैनहैटन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में उन्हें गिरफ्तार किया गया.हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया, ट्रंप पर 34 आरोप लगाये गये हैं. कोर्ट ने उन पर 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना ठोका है. जानकारी के अनुसार यह राशि एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) को दी जायेगी. डोनाल्ड ट्रंप की पेशी के दौरान न्यूयॉर्क की सड़कों पर 35 हजार से ज्यादा पुलिस वाले और सीक्रेट सर्विस के एजेंट तैनात थे. ट्रंप आठ कारों के काफिले के साथ अदालत पहुंचे और सीधे कोर्ट के अंदर प्रवेश कर गये. इसे भी पढ़ें : न्यायप्रणाली">https://lagatar.in/injustice-from-the-judicial-system-changing-political-equation-of-santhal/">न्यायप्रणाली

से ”अन्याय”।। बदल रहा संथाल का सियासी समीकरण।। 8 नक्सली अब मोस्टवांटेड।। एक-दूसरे को बचाने में डूबी तीन छात्राएं समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप न्यूयॉर्क में पेशी के बाद वापस फ्लोरिडा लौट गये.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की सुनवाई के दौरान तीन उदाहरण पेश किये गये, ट्रंप टॉवर के दरबान को 30,000 डॉलर, महिला को 150,000 डॉलर का भुगतान और एक एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस को 130,000 डॉलर देने की बात कही गयी. न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिकी जज ने कहा है कि ट्रंप के खिलाफ जनवरी 2024 से मुकदमा शुरू हो सकता है. पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप न्यूयॉर्क में पेशी के बाद वापस फ्लोरिडा लौट गये.

कोर्ट में अपनी सफाई में ट्रंप ने कहा

भारतीय समय के अनुसार रात पौने बारह बजे के लगभग ट्रंप मैनहट्टन कोर्ट में जज के सामने पेश हुए. इस क्रम में जज ने ट्रंप को ग्रैंड ज्यूरी की तरफ से लगाये गये आरोप सीलबंद लिफाफे में थमाये.. कोर्ट ने आदेश दिया कि ट्रंप को स्टॉर्मी डैनियल को 1 लाख 22 हजार डॉलर का हर्जाना देना होगा. हालांकि ट्रंप ने कोर्ट से कहा कि वो बेकसूर हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही