Mumbai : पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा किये जाने के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत थी लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा आज जो कुछ भी है, वह आडवाणी की रथ यात्रा की वजह से है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की थी कि आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा जायेगा और उन्होंने इसे अपने लिए एक अत्यंत भावुक क्षण बताया था. आडवाणी (96) यह सम्मान पाने वाले 50वें व्यक्ति हैं. राउत ने कहा कि भाजपा आज जो कुछ भी है, वह आडवाणी की रथ यात्रा की वजह से है. उन्होंने कहा, उन्हें (आडवाणी को) देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया जा सकता था लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया. उनमें प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया.
आडवाणी ने राम मंदिर के मुद्दे को उठाने के लिए 1990 में राम रथ यात्रा की थी
आडवाणी को उसी वर्ष भारत रत्न दिया जायेगा, जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गयी है. आडवाणी ने राम मंदिर के मुद्दे को उठाने के लिए 1990 में राम रथ यात्रा की थी. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भाजपा के लिए एक अत्यंत भावनात्मक मुद्दे के विजयी समापन का प्रतीक है, जिसे 1990 में आडवाणी की राम रथ यात्रा के माध्यम से जनता में लोकप्रियता मिली और हिंदुत्वादी पार्टी भाजपा के लगातार आगे बढ़ने का रास्ता खुला. [wpse_comments_template]
Leave a Comment