class="aligncenter wp-image-988260 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/sushil-toppo.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> एडवेंट के दौरान रोम के मठों और चर्चों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होते हैं. हर सुबह और शाम, संत पेत्रुस बैसिलिका में पवित्र मिस्सा पूजा होते हैं, जिनमें संत पापा फ्रांसिस और चर्च के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति होती है. इस समय रोम के चर्चों में क्रिसमस की सजावट की जाती है, मोमबत्तियां जलती हैं, और ख्रीस्त के जन्म की याद में विशेष पूजा-अर्चना होती है.
class="aligncenter wp-image-988254 size-full" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/rome.jpg"
alt="xcZC" width="600" height="400" />
सेंट पीटर्स स्क्वायर का खास आकर्षण
रोम के सेंट पीटर्स स्क्वायर में एडवेंट के दौरान एक विशाल नटिविटी सीन (चरणी) और क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं, जो शहर के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से होते हैं. इस चरणी में यीशु के जन्म की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाता है. ठीक बासिलिका के बगल में विभिन्न देशों द्वारा बनाए गए 100 से अधिक चरणी प्रदर्शित होते हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करते हैं.चर्चों की भव्य सजावट
रोम के अन्य चर्चों में भी क्रिसमस से जुड़ी कला और चरणी की प्रदर्शनी लगाई जाती है. ये कला के अद्भुत नमूने होते हैं, जो ना सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक होते हैं, बल्कि रोम की सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतिनिधित्व करते हैं.आध्यात्मिकता का माहौल
एडवेंट का समय रोम में गहरे आध्यात्मिक परिवेश में मनाया जाता है, जिसमें विश्वासियों को प्रार्थना, ध्यान और उपवास के माध्यम से आध्यात्मिक रूप से तैयार होने के लिए प्रेरित किया जाता है. संत पापा फ्रांसिस के प्रेरणादायक संदेशों में शांति, प्रेम और आशा का महत्व प्रमुख रहता है, जो न केवल रोम बल्कि पूरी दुनिया के ईसाइयों के दिलों को छूते हैं.रोम की सजावट और खुशी का माहौल
एडवेंट के दौरान रोम के सार्वजनिक स्थानों, गलियों और होटलों को विशेष रूप से सजाया जाता है. हर गली में चमकते हुए बत्तियां और ख्रीस्त के जन्म के विभिन्न दृश्य दर्शाने वाली सजावटें एक जीवंत त्योहार का एहसास कराती हैं. इस प्रकार, एडवेंट रोम में न केवल धार्मिक श्रद्धा, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिकता का अद्भुत समागम होता है, जो विश्वासियों को येसु ख्रीस्त के आगमन के लिए गहरी तैयारी और आशा का संदेश देता है. इसे भी पढ़ें - जैसे">https://lagatar.in/rahul-said-in-the-lok-sabha-like-dronacharya-cut-the-thumb-of-eklavya-modi-is-cutting-the-thumbs-of-the-youth-of-the-country/">जैसेद्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा, वैसे मोदी सरकार युवाओं का काट रही अंगूठा : राहुल [wpse_comments_template]
Leave a Comment