Search

रिनपास में निदेशक की नियुक्ति के लिए निकला विज्ञापन, 5 जून तक आवेदन की तिथि

  • चार साल पुराने विज्ञापन को किया गया रद 
Ranchi : रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकेट्री एंड अप्लाइड साइंस (रिनपास) में निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है. गौरतलब है कि रिनपास में चयनित निदेशक को मानसिक रोगियों के लिए चिकित्सा के साथ शैक्षणिक और रिसर्च सेंटर का कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी. साथ ही अस्पताल के प्रबंधन के साथ विकास के कार्यों पर भी नजर रखना है. आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता पीजी अथवा पोस्ट डॉक्टरेट डिग्री साइकेट्रिक/न्यूरोसाइंस अनिवार्य रखा गया है. किसी मनोरोग संस्थान/मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में शिक्षण, अनुसंधान कार्य में 15 वर्ष का अनुभव, जिसमें 5 वर्ष प्रोफेसर के रूप में काम करने का अनुभव अनिवार्य किया गया है. उम्मीदवार की उम्र अगर वर्तमान में काम कर रहे हो तो 65 साल और सेवानिवृत्त लोगों के लिए 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. इनकी कार्य अवधि 5 साल या 70 साल (जो पहले आ जाए) तक रहेगी. इसे भी पढ़ें – प्रो.">https://lagatar.in/pro-cm-attends-prayer-meeting-at-stephen-marandis-residence/">प्रो.

स्टीफन मरांडी के आवास पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp