Search

 
 
 

निलंबित चीफ इंजिनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ 82 का इश्तेहार जारी

 
Ranchi :  जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने 82 (कुर्की का वारंट) का इश्तेहार जारी किया है. पिछले दिनों झारखंड हाईकोर्ट ने भी वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद से दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इतना ही नहीं रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट भी दोनों को अग्रिम बेल देने से इनकार कर चुका है. इस केस के मुख्य आरोपी वीरेंद्र राम फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

बीते साल 22 फरवरी को ईडी ने वीरेंद्र राम को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने 22 फरवरी 2023 को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. इस दौरान ईडी ने लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात सहित देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किये थे. इस केस में ईडी वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही