Search

 
 
 

रांची : रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए निकला विज्ञापन

 
Ranchi : रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अनुबंध पर आधारित लैब टेक्नीशियन के एक पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन का प्रकाशन किया गया है. एनसीडीसी अंब्रेला स्कीम ऑफ ज़ूनोटिक डिजीज प्रोग्राम नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम के लिए चयनित उम्मीदवार की सेवा एक साल तक के लिए ली जायेगी. 29 सितंबर को रिम्स निदेशक कार्यालय में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक साक्षात्कार होगा. चयनित उम्मीदवार को 25 हजार रुपए प्रति माह वेतन का भुगतान किया जाएगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास एमएससी माइक्रोबायोलॉजी/लाइफ साइंस या फिर बायोटेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए. इंटर्नशिप पूरा करने के बाद 1 साल काम करने का अनुभव और माइक्रोबायोलॉजी लैब में भी काम करने के अनुभव के साथ कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – जूनियर">https://lagatar.in/jharkhand-team-announced-for-junior-national-thang-ta-championship/">जूनियर

राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही