Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सली रंथू उरांव और लजिम अंसारी के घर चिपकाये इश्तिहार, पांच और दो लाख के हैं इनामी

Advertisement
Advertisement
 Gumla :  पांच लाख के इनामी नक्सली रंथू उरांव व दो लाख के इनामी नक्सली लजिम अंसारी के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाये है. साथ ही ढोलक पिटवा कर आसपास के लोगों से अपील की है कि इन दोनों को जब भी कोई देखें, तो पुलिस को सूचना दें. दोनों नक्सलियों के परिजनों से पुलिस ने कहा कि जल्द से जल्द दोनों कोर्ट में जाकर एक महीने के अंदर सरेंडर कर दे. नहीं तो फिर अंतिम में कुर्की जब्ती करने का काम किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/letter-written-to-personnel-secretary-regarding-maximum-age-limit-in-jssc-graduate-level-examination/">JSSC

ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में अधिकतम उम्र सीमा को लेकर कार्मिक सचिव को लिखा गया पत्र

 दोनों नक्सली चल रहे फरार

जानकारी के मुताबिक दोनों नक्सली के खिलाफ साल 2018 में सड़क व जंगल के मार्ग पर बम लगाने को लेकर घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज है. तब से अब तक यह दोनों नक्सली फरार चल रहे हैं. इस निमित्त कुल्ही व पनसो स्थित घर में इश्तिहार चिपकाने का काम किया गया है. जल्द से जल्द अगर इन दोनों द्वारा सरेंडर नहीं किया गया, तो कुर्की जब्ती का वारंट निकाल कर घर कुर्की किया जायेगा. इसे भी पढ़ें -2022">https://lagatar.in/shehnai-will-ring-in-the-house-of-tv-actor-actress-in-2022-4-couples-will-tie-the-knot/">2022

में टीवी एक्टर-एक्ट्रेस के घर गूंजेगी शहनाई, 4 कपल्स शादी के बंधन में बंधेगे! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही