Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता परिषद झारखंड की प्रांतीय कार्यसमिति की हुई बैठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : "अधिवक्ता परिषद, झारखंड" प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, बड़ा तालाब के निकट रविवार को हुई. बैठक में पूरे झारखंड के सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रांत के सभी पदाधिकारीगण, कार्यसमिति के सभी सदस्यगण, प्रांत की सभी इकाईयों (अनुमंडल, जिला व उच्च न्यायालय) के अध्यक्ष व महामंत्रीगण, प्रांत के सभी मार्गदर्शक एवं सभी आयामों के प्रांतीय प्रभारी, राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य उपस्तिथ रहे. मौके पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार एवं प्रांत संघचालक व संपर्क अधिकारी सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, प्रदेश महामंत्री विजय नाथ कुंवर, बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा, प्रदेश महिला प्रमुख महामाया राय, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह आयाम प्रभारी चंद्रशेखर आज़ाद उपस्थित रहे. सदस्यों की उपस्थिति में पूरे वर्ष के लेखा- जोखा एवं आगामी कार्यक्रमों के कार्यान्वन पर विचार-विमर्श, विगत बैठक की संपुष्टि की गई. साथ ही आय-व्यय को स्वीकृति और अंकेक्षक की नियुक्ति भी की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र कुमार मिश्र ने  झारखंड प्रांत के विभिन्न आयामों की  टोली के प्रमुखों व सदस्यों की सूची घोषित की जो निम्न है (1) संगठन :- (क) राजकुमार शर्मा,  देवघर (ख) राधाकृष्ण गुप्ता,  रांची  (ग) सुनील कुमार मिश्र, डाल्टेनगंज, (घ)  हराधन प्रमाणिक , रांची (ङ)  लीना मुखर्जी रांची. (2) ऑउटरीच (संपर्क) :- (क) डॉ. संतोष कुमार पांडेय, हजारीबाग, (ख) नीता कृष्णा रांची, (ग)  रीतेश कुमार बॉबी, रांची (घ)  डॉ. मिथिलेश कुमार पांडेय रांची,  (ङ)  दिनेश लाल श्रीवास्तव रांची. (3) लिटिगेशन :- (क) सुश्री बी. उमा कामेश्वरी जमशेदपुर , (ख) किरण सुषमा खोया रांची , (ग) अनिल कुमार कश्यप, वरीय अधि. , रांची (घ) श्रीकृष्ण गोपाल निताई रांची, (ङ) प्रभात कुमार सिन्हा रांची. (4) थिंक टैंक :- (क) राजीवा शर्मा , वरीय अधि. , रांची (ख) राज नंदन सहाय, वरीय अधि. रांची , (ग) प्रशांत कुमार विद्यार्थी  रांची, (घ) राजेंद्र कृष्णा रांची, (ङ) मनोज टंडन, रांची, (च) चन्द्रभूषण ओझा, जमशेदपुर. यह जानकारी प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रितेश कुमार बॉबी ने दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही