Search

 
 
 

अधिवक्ता परिषद, जमशेदपुर व सरायकेला इकाई ने मनाया स्थापना दिवस

 
Jamshedpur : अधिवक्ता परिषद, झारखंड के द्वारा मनाए जा रहे "स्थापना-दिवस पखवारा" के अन्तर्गत जमशेदपुर की बार लाइब्रेरी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने परिषद के स्थापना के पीछे की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, कार्यकलापों व कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी की प्रेरणा की बातें बताईं. इस अवसर पर अमित कुमार सिंह, हाराधन प्रमाणिक, चन्द्र भूषण ओझा व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिन्हा ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए परिषद् के सिद्धांतों और समाज के निचले पायदान पर बैठे व्‍यक्ति को त्वरित, सुलभ व नि:शुल्क न्याय दिलाने में मदद करने का आह्वान किया. साथ ही न्याय केन्द्र खोलने, न्यायप्रवाह की सदस्यता ग्रहण करने, स्वाध्याय मंडल चलाने की बातें भी की. समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित हुए. इससे पूर्व अगस्त माह में जमशेदपुर में आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग की समीक्षा की गई और उससे संबंधित विभिन्न समितियों के सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-23-at-9.51.50-AM-1.jpeg"

alt="" width="1024" height="768" />

श्रीकृष्ण भारद्वाज जमशेदपुर टैक्सेसन इकाई के संयोजक

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने श्रीकृष्ण भारद्वाज को जमशेदपुर टैक्सेसन इकाई का संयोजक बनाए जाने की घोषणा भी की. प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाराधन प्रमाणिक ने बुन्डू-चाण्डिल अनुमंडलों एव॔ सरायकेला जिले का भी दौरा करके वहां के स्थापना दिवस से संबंधित बैठकों में भाग लिया और वहां के कार्यकर्ताओं से दिसंबर माह में कुरूक्षेत्र अधिवेशन में भाग लेने एवं न्यायप्रवाह की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान भी किया. इस अवसर पर बुन्डू अनुमंडल इकाई के अध्यक्ष अनूप कुमार जायसवाल व महामंत्री श्री मुखर्जी सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. चांडिल अनुमंडल इकाई के संयोजक देवाशीष कुन्डू के अलावे कई सदस्य उपस्थित रहे. सरायकेला में संयोजक छत्रपति महतो सहित कई पुरुष व महिला अधिवक्तागण उपस्थित हुए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही