Search

लातेहार कोर्ट परिसर में गिर पड़े अधिवक्ता, हुई मौत

Latehar: जिला व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह का निधन बुधवार को अदालत परिसर में ही हो गया. बताया जाता है कि अदालती कार्य निपटा कर जैसे ही वे सीजेएम के इजलास से बाहर निकले, अचानक गिर पड़े. उन्हें आनन-फानन में अन्य अधिवक्ताओं ने सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मालूम हो नित्य की भांति वे कोर्ट गये थे. वहां उन्होंने बखूबी काम भी किया. सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता सिंह का निधन हार्ट फेल्योर की वजह से हुआ है. इसे पढ़ें- शेख">https://lagatar.in/workshop-at-sheikh-bhikhari-medical-college-tribute-to-two-journalists-tomorrow-many-news-of-hazaribagh-including-the-shops-near-the-police-station-are-also-not-safe/">शेख

भिखारी मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला।। दो पत्रकारों को श्रद्धांजलि कल।। थाना के पास की दुकानें भी सुरक्षित नहीं समेत हजारीबाग की कई खबरें
अधिवक्ता के गिरने की खबर सुनते ही सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उनके निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी. दिवंगत अधिवक्ता अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र एवं दो पुत्रियां छोड़ गये हैं. स्व. सिंह वरीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय के साथ पिछले 20 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे थे. सिंह के निधन पर वरीय अधिवक्ता दयाशंकर प्रसाद, लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, सचिव वृंद कुमार, जयप्रकाश नाथ शाहदेव ,अरुण कुमार द्विवेदी, समसुल कमर खां, प्रदीप कुमार पांडेय, संजय कुमार, अनिल ठाकुर, पंकज कुमार, अरविंद नाथ शाहदेव, सुनील कुमार, वासुदेव पांडेय, नरोत्तम पांडेय, प्रदीप उपाध्याय, राजीव रंजन पांडेय, अरविंद गुप्ता, अनिल वर्मा, अब्दुल सलाम, रमण महतो, कुमार अमित, विक्रांत कुमार सिंह, मजहर अली समेत तमाम अधिवक्ता सदर अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया. विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार अस्पताल पहुंचे और शोक प्रकट किया. अधिवक्ताओं के अलावा समाजसेवी प्रमोद प्रसाद सिंह, सरयू सिंह, सेवानिवृत्त जज विनोद सिंह, सुबोध सिंह, प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, अभय सिंह, योगेंद्र अग्रवाल, मुरली प्रसाद अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, पंकज गुप्ता, विनोद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद व पंकज तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-important-role-of-media-in-the-campaign-to-make-the-country-tb-free-tuberculosis-officer/">बोकारो

: देश को टीबी-मुक्त बनाने के अभियान में मीडिया की अहम भूमिका अहम- यक्ष्मा पदाधिकारी

गुरुवार को काम नहीं करेंगे अधिवक्ता

अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा गुरुवार को विभिन्न अदालतों में कार्य नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है. जारी पत्र में कहा गया है कि गुरुवार को जिले की किसी भी अदालतों में अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp