Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाधिवक्ता राजीव रंजन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, हलचल तेज

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  अनगड़ा माइंस लीज मामले में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को अपना फैसला भेज दिया है. फैसला में क्या लिखा है, यह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई  है. हालांकि तमाम तरह की अटकलें प्रदेश की राजनीति में है. इस बीच मुख्यमंत्री आवास में भी हलचल तेज हो गई है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं. झामुमो कोटे के मंत्री हफिजुल अंसारी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे है.  माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने खिलाफ किसी तरह का कोई फैसला आने पर महाधिवक्ता के साथ राय मशवरा करेंगे. रांची एसएसपी भी सीएम आवास पहुंचे थे. जहां से लगभग आधे घंटे पहले वो निकल गये है.  पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-pg-semester-4-examination-starts-from-september-19-schedule-continues/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर- 4 की परीक्षा 19 सितंबर से शुरू, कार्यक्रम जारी
इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-order-of-single-bench-and-double-bench-of-high-court-canceled-from-supreme-court-relief-to-326-officers-big-blow-to-60/">BIG

BREAKING:सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के सिंगल बेंच और डबल बेंच का आदेश निरस्त, 326 अधिकारियों को राहत, 60 को बड़ा झटका

यूपीए के पास संख्या बल काफी अधिक- आलमगीर आलम 

मुख्यमंत्री आवास घुसने से पहले आलमगीर आलम ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यूपीए के पास संख्या बल काफी अधिक है, ऐसे में सरकार को कोई खतरा नहीं है. जहां तक निर्वाचन आयोग द्वारा राजभवन भेजे सीलबंद लिफाफा में रिपोर्ट की बात है, तो यह भी कोई कैसे कह सकता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर क्या फैसला लिया गया है. यह सब तो मीडिया के माध्यम से ही उन्हें जानकारी आ रही है. निशिकांत दुबे और सरयू राय का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सीलबंद लिफाफे के अंदर लिखी बात को जो भी लोग सोशल मीडिया में लिख रहे हैं, साफ है ऐसे लोगों का उनका सीधा कनेक्शन निर्वाचन आयोग के साथ है. इसे भी पढ़ें - कच्चे">https://lagatar.in/the-price-of-crude-oil-again-caught-fire-the-price-crossed-100-petrol-and-diesel-could-be-expensive/">कच्चे

तेल के दाम में फिर लगी आग, कीमत 100 डॉलर के पार, महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही